फर्जी पुलिस बन ठगी करने के आरोपितों की गिरफ्तारी को मारे छापे
फतेहाबाद | फर्जी पुलिस वाले बनकर किसान से ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीम ने तीन इलाकों में छापेमारी की, लेकिन छापेमारी के दौरान आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। रतिया इलाके में सिवानी के रोहताश से नकली पुलिस की वर्दी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था। अभी इस मामले में आरोपी सतनाम व प्रवीन फरार चल रहे है। पकड़े गए आरोपियों का तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।