पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय कराटे में गांधी विद्या मंदिर स्कूल के मेडल विजेताओं का सम्मान

राज्य स्तरीय कराटे में गांधी विद्या मंदिर स्कूल के मेडल विजेताओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद| कराटे में मेडल जीतने वाले गांधी विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे में अर्जुन सोनी ने 12 वर्ष 40 किलो भार वर्ग में हरियाणा सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व सुशील कुमार ने 11 वर्ष 30 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने अभिभावकों, स्कूल व जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। कोच बसंत सैनी ने बताया कि अर्जुन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 से 22 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की तरफ से भाग लेगा।

खबरें और भी हैं...