पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ोपल पास हादसों में दो गाड़ियां पलटी, दो घायल

बड़ोपल पास हादसों में दो गाड़ियां पलटी, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बड़ोपल के पास अलग- अलग दो हादसों में दो गाड़ियां पलट गई। एक हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल में रैफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी हिंमाशु व रेवाडी निवासी रमेश गाड़ी में सवार होकर फतेहाबाद की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह गांव बड़ोपल के पास पहुंचते तो अचानक उनकी कार के सामने दूसरी कार आ गई। दूसरी गाड़ी से उनकी गाड़ी टकराते हुए पलट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बड़ोपल से ही अग्रोहा मेडिकल ले जाना पड़ा।

वही दूसरा हादसा गांव बड़ोपल के गांव मोहम्मदपुर रोही रोड के समीप हो गया। जिसमें कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटती हुई सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई।

फतेहाबाद। बड़ोपल के पास असंतुलित होकर खाल में पलटी कार।

खबरें और भी हैं...