पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक ताने बाने को नष्ट न करें सरकार : डाॅ. रोशन

सामाजिक ताने-बाने को नष्ट न करें सरकार : डाॅ. रोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले व संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर पटवार भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूप सिंह भड़ोलांवाली, नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश तुषामड़ व पूर्व कर्मचारी नेता ओमप्रकाश चड्ढा ने संयुक्त रूप से की। संचालन मंच के संयोजक बेगराज ने किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे कृषि वैज्ञानिक डाॅ. रोशन लाल ने कहा कि मौजूदा दौर का शासक वर्ग हमारे समाज में जाति और धर्म के नाम पर नफरत पैदा करके हमारे ताने बाने को खत्म करने की कुचेष्टा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार अपने एजेंडे को पूरा करने में लगी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगातार अत्याचार बढ़ रहे है। ये बढ़ोतरी भाजपा सरकार में ज्यादा हुई है जोकि बहुत चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी, एसटी एक्ट को कमजोर करने के फैसले से सरकार की मंशा का पता चलता है। सेमिनार में मंच हरियाणा के संयोजक रामकुमार बहबलपुरिया, धर्मपाल जांडली, अनिल, राजपाल मिताथल, ओमप्रकाश लोट, इंद्र घासी, शमशेर सिंह, शम्मी रती, पूनम रति, ओमप्रकाश वोहरा, कृष्ण पंवार, धोलू राम मुवाल, मास्टर सुरजीत दुसाद, सुमेर आर्य, रामनिवास डीवाईएफआई, सूरजभान चोपड़ा, महेंद्र रति, सुखविंद्र सिंह, विनोद कक्कड़, शाहनवाज सहित अन्य मौजूद रहे।

संबोधित करते मुख्य वक्ता।

सेमिनार में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...