खेतों में बचे गेहूं के फाने जलाने वाले किसान पर होगी कार्रवाई
फतेहाबाद | प्रदेश में गेहूं की फसल कटाई का सीजन जोरों पर है। कुछ किसान अज्ञानतावश फसल कटाई के बाद खेत में बचे हुए फानों व अवशेषों को आग लगा देते हैं। जिले में विभिन्न स्थानों जैसे बस स्टैंड, अस्पताल, जिला सचिवालय तथा अनाज मंडी में गेहूं के फाने न जलाने की अपील के बैनर लगाए गए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधीश डॉ. हरदीप सिंह ने जिले में धारा 144 लगा दी है और जिले में गेहूं की फसल कटाई के बाद बचे अवशेषों को जलाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी दोषियों पर कार्रवाई करेगी।