बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ मारपीट करने का केस
फतेहाबाद | महिला थाना पुलिस ने रतिया चुंगी इलाके की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। रतिया चुंगी निवासी गगनदीप ने आरोप लगाते हुए बताया है कि 12 अप्रैल को पिता गुरजंत सिंह शाम को जब घर आया तो उसके साथ झगड़ा करने लगा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी। वही जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर युवती ने अपने पिता के खिलाफ ही महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।