एमएम कॉलेज ने जीती इंटर काॅलेज यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल ट्राफी
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फतेहाबाद के एमएम कॉलेज ने इतिहास रचते हुए कई अवार्ड और इनाम अपनी झोली में किए। प्रिंसिपल डाॅ. गुरचरण दास को जहां उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कई उपलब्धियों के लिए भी कॉलेज को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौ. दीनबंधु विश्वविद्यालय सोनीपत के कुलपति डाॅ. राजेंद्र कुमार और सीडीएलयू के कुलपति डाॅ. विजय कायत ने एमएम कॉलेज की टीम को अवार्ड देकर सम्मानित किया। गौरव की बात यह रही कि विश्वविद्यालय से सिरसा व फतेहाबाद के 58 कॉलेजों में से विशेष रूप से एमएम कॉलेज को ये पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल के सुपौत्र अर्जुन चौटाला ने भी शिरकत की। प्रबंधन समिति के प्रधान राजीव बत्रा व महासचिव विनोद मेहता एडवोकेट ने सीडीएलयू कुलपति डाॅ. विजय कायत के कार्यों की सराहना की।
फतेहाबाद। सीडीएलयू में आयोजित समारोह में एमएम काॅलेज की टीम को सम्मानित करते चौ. दीनबंधु विश्वविद्यालय, सोनीपत के कुलपति डाॅ. राजेन्द्र कुमार और सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार कायत।
एथलीट मीट में भी पाया पहला स्थान
समारोह में इंटर कॉलेज एथलीट मीट में प्रथम, सीडीएलयू में हुए इंटर काॅलेज यूथ फेस्टीवल में ओवरऑल ट्राफी जीतने, मुलाना यूनिवर्सिटी में हुए नॉर्थ जोन यूथ फेस्टीवल में द्वितीय रहने, रांची में हुए नेशनल यूथ फेस्टीवल में द्वितीय रहने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कॉलेज की सहायक प्रो. डॉ. गीतू को बेस्ट एंकर अवार्ड प्रदान किया गया। कॉलेज के नितिन सचदेवा को बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एमएम महाविद्यालय की नाटक की उत्कृष्ट टीम को भी पुरस्कृत किया गया।