गुरु दे द्वारे ते रब वेखेया...
फतेहाबाद | गुरु दे द्वारे ते रब वेखेया, मेरे गुरु ने मुझको सतगुरु से मिला दिया, मुझे अपना बना लो मेरे सतगुर आदि भजनों के माध्यम से भगवान व गुरु की महिमा का वर्णन किया गया। मौका था पानी वाली टंकी के पास स्थित डेरा बाबा सतराम भारा में आयोजित बैसाखी मेले के उपलक्ष्य में संकीर्तन समारोह का। बाबा बलदेवराज और माता जनकदेवी की स्मृति में आयोजित मेले की अध्यक्ष्ता मुनीष बावा ने की। तीन दिन तक चले समारोह में भीमसैन ठक्कर व अन्य भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से भगवान और गुरु की महिमा का गुणगान किया। बताया गया कि गुरु के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। सच्चा गुरु अपने शिष्य को सद्मार्ग दिखाकर भगवान को पाने का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने बताया कि अगर गुरु सही होगा तो भगवान भी उसकी बात को कभी नहीं टालते। इस अवसर पर मुनीष बावा ने भी आए हुए श्रद्धालुओं का आर्शीवचन कहे। समारोह में सुरेश शर्मा, गगन शर्मा, सतपाल नारंग, मोहनलाल नारंग, योगेश शर्मा, शामलाल रुखाया, वजीरचंद बजाज, पवन कुमार असीजा, खुशीराम जग्गा, मोनू बावा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।