पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुमानित बारिश के मौसम को देखते हुए किसान फसल को खुले में न रखे: डीसी

अनुमानित बारिश के मौसम को देखते हुए किसान फसल को खुले में न रखे: डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी फसल को खुले में न रखे बल्कि इसे तिरपाल आदि से ढककर रखे। उन्होंने कहा कि आगामी 2-3 दिनों में मौसम विभाग के अनुसार बरसात होने के अनुमान है। इसलिए फसल को सुरक्षित रखने के लिए किसान पुख्ता प्रबंध करे। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों, आढ़तियों से कहा कि वे अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में गेहूं व सरसों को ढकने के लिए तिरपाल आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखे। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान शेड के नीचे ही गेहूं व सरसों रखे ताकि अनुमानित बारिश से फसल भीग न पाए। उन्होंने कहा कि आंधी, तूफान आदि से बचाव के लिए खरीद एजेंसी आढ़ती व किसान विशेष ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...