9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
भूना | भूना इलाके में एक युवक द्वारा 9 साल की बच्ची को मोबाइल नंबर देने के बहाने अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। इस बीच मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी दुकान से सब्जी लेकर घर आ रही थी तो एक युवक ने उसको अपना मोबाइल नंबर देकर अश्लील हरकतें की। बच्ची का शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस बीच आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला नाबालिग बच्ची के साथ होने के कारण महिला थाना अध्यक्ष को जांच सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।