पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़की की शादी के चलते कनाडा के टोरेंटो से आई महिला के नकदी और जेवरात चोरी

लड़की की शादी के चलते कनाडा के टोरेंटो से आई महिला के नकदी और जेवरात चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश में रहने वाली फतेहाबाद की एनआरआई महिला ने एसपी को शिकायत देकर बस से अज्ञात व्यक्ति पर उसकी 9 लाख रुपये की ज्वैलरी चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बस चालक पर आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है।

एसपी को शिकायत देते हुए शिव चौक निवासी सरोज ने बताया कि वह पिछले कई सालों से शिव चौक से कनाडा के टोरंेटो में चली गई थी। अब वहीं रहती है। उसने बताया है कि 5 फरवरी को अपनी लड़की की शादी के चलते टोरंटो से फतेहाबाद आई। आरोप है कि शादी की तैयारी के चलते वह अपनी सहेली से मिलने के लिए 14 अप्रैल को सुबह गुड़गावं जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। इसी दौरान फतेहाबाद डिपू की बस आई। जब उसके ड्राइवर से पूछा कि क्या यह बस गुड़गांव जा रही है तो उसने बताया कि इसमें बैठे जाइये। हिसार से गुड़गांव की बस मिल जाएगी। जब उसे कहा कि उसके पास ज्यादा सामान है तो वे बोले कि वह सामान रखवा देंगे। जब वह बस में चढ़ी तो एक व्यक्ति ड्राइवर के पास बैठा बातें कर रहा था। सरोज के पास सामान से भरी हुई अटैची थी जिसमें करीब 9 लाख रुपये के सोने के गहने थे। उस अटैची को दरवाजे की खिड़की के पास ही एक बॉक्स पर रख दिया। आरोप है कि जगह खाली होने के बाद ड्राइवर से बात करने वाला व्यक्ति कभी आगे तो कभी पीछे हो रहा था। आरोप है कि इस दौरान नींद झपकी सी आई कुछ बेहोशी की दवा रुमाल में छिड़की गई। इस कारण उसे नींद आ गई। जब उठी तो देखा कि अटैची से दो गोल्ड की अंगूठी, सोने का सेट, चेन, कानों की बालियां, सिल्वर भगवान लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति और 8200 रुपये की नकदी गायब थी। एसपी को शिकायत देते हुए कहा कि उक्त बस का ड्राइवर इस मामले में शामिल है। इसलिए इस मामले में मामला दर्ज करते हुए उक्त आरोपियों को पकड़ा जाएं। एसपी ने इस मामले में शिकायत को सिटी थाना एसएचओ को फॉरवर्ड करते हुए महिला को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...