पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद नेहा मित्तल : शहर में लगें सीसीटीवी, कंट्रोल महिला थाना में हों छात्रा सोनिया : रेपिस्ट को जेल की नहीं ऐसी सजा दें कि पछतावा करे

पार्षद नेहा मित्तल : शहर में लगें सीसीटीवी, कंट्रोल महिला थाना में हों छात्रा सोनिया : रेपिस्ट को जेल की नहीं ऐसी सजा दें कि पछतावा करे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। एक और सुधार कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल साथ हैं एसपी दीपक सहारण, एडीसी डॉ. जेके आभीर।

भास्कर न्यूज । फतेहाबाद

एक और सुधार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने सुझाव दिए। दिए गए सुझावों को एक और सुधार सैल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल की अध्यक्षता में रिकॉर्ड किया गया।

एसपी दीपक सहारण, एडीसी डॉ. जेके आभीर, डीएसपी जगदीश काजला, महिला थाना एसएचओ बिमला देवी, रेखा शाक्य व महिला सरपंच उपस्थित थी। इस सम्मेलन में पार्षद, कॉलेज छात्रा, महिला शिक्षाविदों ने अपने-अपने सुझाव दिए, जिससे महिला सशक्तिकरण बढ़ें व महिलाओं पर होने वाले अपराध कम हों।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा प्रदेश में सम्मेलन आयोजित करके महिलाओं से सुझाव लेकर उन्हें रिकॉर्ड लेकर किया जा रहा है। इन सुझावों पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रस्तुत किया जाएगा। एसपी दीपक सहारण ने एक और सुधार कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा सकारात्मक कदम बताया। एडीसी जेके आभीर ने कहा कि एक और सुधार कार्यक्रम एक-दूसरे के विचार जानकार और उनसे सीखकर अपने आप को मजबूत बनाने तथा लड़ने में कारगर साबित होंगे।

देश में बच्चियों के साथ हुई कमाना, कठुआ और उन्नाव घटनाओं की निंदा

बेटियों पर बढ़ती घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च

टोहाना। देश प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों व यौन शोषण की घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकालते इनसो कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज| टोहाना

इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने देश में बेटियों पर बढ़ रहे आपराधिक मामलों व यौन शोषण की घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला। इनसो जिला प्रधान जतिन बिश्नोई के नेतृत्व में इनसो कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च किया तथा केंद्र व राज्य सरकार से देश व प्रदेश में बेटियों के खिलाफ बढ़ती बलात्कार, छेड़छाड़ व हत्याओं की घटनाओं पर रोक लगाने व कानून व्यवस्था सख्ती से लागू करने की मांग की।

इस मौके पर हल्का अध्यक्ष दीपा धारसूल, शहरी अध्यक्ष कपिल अरोड़ा, विनोद धारसूल, टिंकू दलाल, जगसीर, मनोज, दीपक सरोहा, मनदीप शर्मा, सैम, पवन सैनी, रजत, संदीप, प्रिंस मान व कुलदीप सैनी आदि मौजूद थे।

इन्होंने ये दिए सुझाव

पार्षद नेहा मित्तल ने सुझाव दिया कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम महिला थाना में हो। बच्चियों को आत्म रक्षा के गुर भी सीखाए जाए।

एमएम कॉलेज की छात्रा सोनिया ने सुझाव दिया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा न देकर कोई ऐसी सजा दें ताकि वह जीवन भर पछतावा करें। इसके अलावा बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था करे ताकि युवाओं की ऊर्जा और मानसिकता सकारात्मक रूप से इस्तेमाल हो सके।

नागपुर की सरपंच सुनीता सिहाग ने कहा कि आरक्षण तो पर्याप्त मिला हुआ है। महिलाओं को मिले हुए अधिकारों को इस्तेमाल करना होगा। गांवों में महिला मित्र पोस्ट बनाने का भी सुझाव दिया।

फतेहाबाद। एक और सुधार कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में अपने विचार रखते हुए महिला पुलिस कर्मचारी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्राचार्या ज्योति माचरा ने महिलाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास पर बल दिया और कहा कि महिला ही महिला की मदद करे और उसमें जागृति लाए। बच्चों के व्यवहार पर नजर रखे।

एनआरएलएम की कौशल्या ने जहां स्वावलंबी बनने पर बल दिया वहीं एनआरएलएम की ही समूह की थेड़ी निवासी रानी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा उनकी आर्थिक रूप से हुई मजबूती बारे विचार रखे।

महिला कांग्रेस ने काला दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | रतिया

महिला कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशानुसार भगत सिंह चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूंका व आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया। यह प्रदर्शन देश में बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में किया गया। इससे पहले महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम के पुतले की शव यात्रा भी निकाली। उन्होंने भाजपा व पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण पूनिया ने की। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला पार्षद बीबो इंदौरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पार्षद मनदीप कौर गिल, जिला प्रधान कृष्णा पूनिया ने कहा कि देश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां तक कि कुछ नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। ये देश के लिए शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिम्मेवारी से काम नहीं कर रही। देश व प्रदेश में महिला व बच्चियां अपने आप को असुरक्षित मान रही हैं। बीबो इंदौरा ने कहा कि कमाना गांव में बच्ची के दुष्कर्म व हत्या के आरोपी का अभी तक सुराग नही लगा। घटना करीब 10 माह पहले हुई थी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया व काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मनाया गया। इस मौके पर परमजीत कौर, सीमा रानी, विक्रम बिश्नोई, गुरदीप गिल, गुरदीप चहल, संजय बिश्नोई, रामफल, आदि मौजूद थे।

प्रदर्शन कर फूंका पीएम का पुतला

डॉ. रमा बंसल ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन जाएंगी तो घरेलू हिंसा में कमी होगी। समाज में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और समाज और परिवार का अनावश्यक रूप से कोई दबाव भी नहीं रहेगा।

भगत सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

अकांवाली निवासी छात्रा लक्ष्मी ने कहा कि सुरक्षा से ज्यादा महिला को एक माता-पिता द्वारा दोस्ती के रूप में स्पोर्ट मिले तो उसका आत्म बल मजबूत होगा।

ढींगसरा की अध्यापिका कविता ने सुझाव दिया कि बच्चे को कभी यह न सिखाए कि यह उनका काम नहीं है। बचपन की बाउंडरी से उन्हें बाहर लाना होगा और उन्हें सभी प्रकार के काम करने की छूट के साथ-साथ उन्हें नैतिकता का भी ज्ञान देना होगा।

खबरें और भी हैं...