पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी ने किया दरियापुर गांव का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

डीसी ने किया दरियापुर गांव का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को जिला के गांव दरियापुर का दौरा किया और गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जिला के जिन गांवों में लिंगानुपात कम है उन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव किया जाएगा तथा ग्रामीणों को लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूक किया जाएगा। डॉल्फिन सक्सेस प्वाइंट स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सरपंच ओमप्रकाश, प्रिंसीपल सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों तथा निजी स्कूलों के अध्यापकों से आह्वान किया कि वे आगामी 25 अप्रैल को शुरू हो रहे खसरा और रूबेला अभियान के तहत अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाए।

खबरें और भी हैं...