पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनू के सिर से निकाली गई गोली, आरोपित 4 दिन के रिमांड पर

सोनू के सिर से निकाली गई गोली, आरोपित 4 दिन के रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबीर बस्ती के युवक पर गोली चलाने वाले पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को कबीर बस्ती के सोनू पर रोहित, पंकज, बीरबल व मुंशी ने गोली चलाई थी। मुंशी को छोड़ अन्य तीन आरोपी पकड़ लिए गए हैं। वहीं इस मामले में अभी बलराफ उर्फ गोली व अन्य फरार है। पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान ही अन्य आरोपियों, बाइक व हथियार बरामद किए जाएंगे।

मातूराम कॉलोनी में बलराफ उर्फ गोली के घर से अचानक चीखने व सामान गिरने की आवाज आई तो पड़ोसियों को लगा कि दूसरे गुट ने हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब अंदर जाकर देखा तो घर में बलराफ उर्फ गोली के पालतु सूअर थे। जो कई दिनों से घर में ही थे और भूख के कारण चीख रहे थे। इसके बाद पड़ोसियों को तसल्ली हुई।

हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती दूसरा ऑपरेशन सोनू धानक का कामयाब रहा है। सोनू की हालत ठीक थी, लेकिन उसके सिर से गोली नहीं निकाली गई थी। बुधवार को हिसार सहित अन्य जिले से डॉक्टर को बुलाकर सोनू का ऑपरेशन किया गया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी हालत ठीक बताते हुए गोली निकाल दी गई।

खाली दुकान को बनाई अस्थाई चौकी

कबीर बस्ती व वाल्मीकि समुदाय में तनातनी के माहौल को देखते हुए पुलिस की टीम को एक खाली दुकान दे दी गई। जिसमें अपना सामान रख सके और आराम भी कर सके। वहीं दोनों तरफ पुलिस तैनात खड़ी हुई। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

कबीर बस्ती के युवक पर गोली चलाने वाले पकड़े आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश किया

मामले में किसी को नहीं छोड़ा जाएगा

चार दिन के रिमांड पर आरोपी लिए गए है। रिमांड के दौरान ही पुलिस अन्य आरोपियों की बरामदगी करेगी। किसी को इस मामले में छोड़ा नहीं जाएगा।\\\'\\\' सुरेंद्र कंबोज, एसएचओ, सिटी थाना।

खबरें और भी हैं...