स्नेचर को एक दिन के रिमांड पर लिया
फतेहाबाद | शहर में अलग-अलग जगहों पर स्नेचिंग की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। सीआईए इंचार्ज कुलदीप गढ़वाल ने बताया है कि शहर में शिव नगर, लाजपत नगर व हुडा सेक्टर मे महिलाओं से पर्स बाइक सवार द्वारा छीने गए थे। मामले में सीआईए ने राजकुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ने मौसी का लड़का भी शामिल हाेना बताया जा रहा है।