पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने खराब रिजल्ट वाले स्कूलों का मांगा डाटा

एसडीएम ने खराब रिजल्ट वाले स्कूलों का मांगा डाटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खराब रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों में अधिकारी फोक्स करने लगे है। रिजल्ट सुधारने व खामियों को ढूंढने के लिए सीएमजीजीए अंजू आर्य व एसडीएम सतबीर जांगू खुद सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। स्कूलों में जाकर अधिकारी बच्चों की हाजिरी को लेकर विश्लेषण करेंगे और अध्यापकों को मोटिवेट किया जाएगा कि वे अपने स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को कैसे सुधारें। यदि फिर भी कोई सुधार के लिए तैयार नहीं होता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईओ कुलदीप सिहाग की अध्यक्षता एसडीएम रिव्यू सक्षम हरियाणा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएमजीजीए अंजू आर्य व एसडीएम सतबीर जांगू विशेष रुप से पहुंचे। इस मौके पर एबीआरसी, क्लस्टर हेड, डीडीओ व प्रिंसिपल ने भाग लिया। इट मताना से राकेश खुराना, बलविंद्र सिंह, सुनील कुमार, बलवान सिंह, कृष्ण वर्मा, सुरेश शर्मा, मोहर सिंह, महेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद थे।

बच्चों को घर रखने वाले अभिभावकों से मिलूंगा : एसडीएम

बैठक में एसडीएम ने साफ कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 100 फीसदी होनी चाहिए। जिन स्कूलों में 50 फीसदी हाजिरी है। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के घर जाकर वे खुद अभिभावकों से मिलेंगे और उन्हें रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।

खबरें और भी हैं...