भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई
बीघड़ रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हरि विष्णु के षष्टम अवतार भगवान परशुराम जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में ध्वजारोहण डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज ने किया। समारोह की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान अरविंद शर्मा ने की।
इस मौके पर संरक्षक पूर्ण चंद शर्मा, डाॅ. सुभाष शर्मा व हरीश शर्मा, मा. उदय सिंह शर्मा, कार्यकारी प्रधान जगदीश शर्मा, संगठन मंत्री महेश शर्मा व लीलाधर शास्त्री, उपप्रधान राजेश शर्मा एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, हरिराम शर्मा व केवल कृष्ण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, विकास शर्मा, ऋषि राज शर्मा, जगदीश शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रो. आरके कौशिक, सुरेश शर्मा, परमजीत शर्मा, धर्मपाल सिंह कौशिक, प्रदीप भारद्वाज, रामचंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, धर्मपाल शर्मा, डाॅ. नीरज शर्मा, पंडित चरणजीत शर्मा, भुवनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधान अरविंद शर्मा ने ब्राहाण कुल के प्रेरणा स्त्रोत अराध्य देव राजराजेश्वर, वीर योद्धा, परम तेजस्वी, पराक्रमी, तपस्वी शिवभक्त, विष्णु अवतार, त्यागमूर्ति, युगपुरुष, चिरंजीवी भगवान परशुराम के बारे में बताया तथा हर वर्ग के उत्थान के लिए समाज की सभी बुराइयों को दूर करने का संकल्प दिलवाया।
फतेहाबाद। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बीघड़ रोड स्थित परशुराम मंदिर में ध्वजारोहण करते हुए डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, अरविंद शर्मा, महेश शर्मा, हरीश शर्मा व अन्य।
पिच्छम धरा सूं, म्हारा पीर जी पधारेया के जयकारे लगे
फतेहाबाद | शक्ति नगर स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा में मंगलवार शाम बैशाख शुक्ल पक्ष की दूज को भगवान द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव महाराज के दरबार में भक्तों ने नारियल ध्वजा चढ़ाकर मत्था टेका। मंदिर रामदेवरा पुजारी ने बाबा रामदेव महाराज की पावन एवं सांची ज्योत लेकर पारंपरिक आरती ‘पिच्छम धरा सूं, म्हारा पीर जी पधारेया, घर अजमल अवतार लियो करते हुए बाबा रामदेव महाराज की विशेष रुप से पूजा-अर्चना व अाराधना की। समिति प्रधान रमेश जोइया ने समिति सदस्यों के साथ संयुक्त रुप से बाबा रामदेव महाराज को फूलों की माला अर्पित की। इस अवसर पर जोनी गहलोत, किशनलाल चौहान, राकेश जोइया, पंडित दीन दयाल, राजेश गहलोत, कमल कांत डाबी, सन्नी चौहान, तिलक गहलोत, रामचंद्र मौजूद थे।