चित्र बनाओ रंग भरो प्रतियोगिता में प्री नर्सरी कक्षा की रुहिका प्रथम
फतेहाबाद | आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में चित्र बनाओ रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला अध्यापिका शकुंतला वर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राइमरी विंग इंचार्ज राज नागपाल ने कहा कि इस तरह से बच्चों को अपने भावों को रंगों के माध्यम से कागजों पर प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। निर्णायक मंडल की भूमिका आरती मेहता और अल्का सेठी ने अदा की। प्रतियोगिता के परिणाम में प्री नर्सरी कक्षा में रुहिका, रिने, गरवीश व जतिन बंसल प्रथम, तनुश्री, पीयूष और पारस द्वितीय व मधुसूदन सहित अन्य मौजूद रहे।