पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसए को बिजली सप्लाई न छोड़ने पर दी जान से मारने की धमकी

एसए को बिजली सप्लाई न छोड़ने पर दी जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव अयाल्की में सब डिवीजन बिजली घर में लगे एसए ने गांव के एक व्यक्ति पर फोन पर बिजली सप्लाई न छोड़ने पर गालियां देने व धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसए ने अपने उच्च अधिकारियों को दी है। बिजली अधिकारियों को दी शिकायत में रतिया निवासी राजकुमार ने बताया है कि वह गांव अयाल्की में सब डिवीजन बिजली घर में एसए के पद पर कार्यरत हैं और सोमवार को लाइट के कट के दौरान गांव के ही बलवान सिंह का फोन आया और बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए कहा। जब उसे बिजली कट के बारे में कहा तो आरोप है कि उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दी। वहीं धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। इस मामले की शिकायत उसने उच्च अधिकारियों को लिखित में देते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने बारे मांग की है।

सब डिवीजन बिजली घर में

कार्यरत एसए ने अधिकारियों को दी शिकायत

खबरें और भी हैं...