- Hindi News
- National
- घटिया सामग्री लगाने का अारोप, जेई बोले लैब से जांच कराने के बाद ठेकेदार का भुगतान कराएंगे
घटिया सामग्री लगाने का अारोप, जेई बोले-लैब से जांच कराने के बाद ठेकेदार का भुगतान कराएंगे
हुडा विभाग की ओर से माजरा रोड स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से रंगोई नाले तक चैनल निर्माण को लेकर गांव ढाणी मसीतां के ग्रामीणों ने लगाए घटिया सामग्री प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने मौके पर काम रोकने को कहा। मौके पर पहुंचे जेई प्रवीन कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच होगी। यदि गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।
ढाणी मसीतां निवासी बलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, अवतार सिंह, रवि प्रकाश, बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह आदि ने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से रंगोई नाले तक प्लांट से निकले पानी की निकासी के लिए लाइन बिछाई जा रही है। करीब तीन किलोमीटर के इस एरिया में हरेक एकड़ के बाद एक चैंबर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन चैंबरों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
मिट्टी के लेप लगाकर काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवाया। वहीं इस बीच कर्मचारियों ने जेई को मौके पर बुलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने उनके साथ सही तरीके से बात नहीं की। जेई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले की पूरी जांच कर स्थिति स्पष्ट की गई है।
माजरा रोड पर ढ़ाणी मसीतां के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर रंगोई नाले तक बनाई जाने वाली लाइन के निर्माण लगाई जा रही सामग्री दिखाते ग्रामीण।
निर्माण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं
जेई प्रवीन कुमार ने कहा कि निर्माण में किसी तरह कोई गड़बड़ी नहीं है। फिर भी ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए निर्माण सामग्री की लैब से जांच कराने को तैयार हैं। यदि कुछ भी गड़बड़ी या कमी मिलती है तो ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा।