पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर योग शिविर लगा

अक्षय तृतीया पर योग शिविर लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अक्षय तृतीया पर बुधवार को योग शिविर का शुभारंभ किया गया। काव्य योग संस्थान द्वारा शिवनगर स्थित जॉन वेस्ले स्कूल में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं गायत्री शर्मा एवं योगिनी चौपड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी मंजू चौपड़ा और टेलीफोन एक्सचेंज के कृष्ण कुमार विशेष रुप से उपस्थित थे। शिविर में केरल के शिवानंद योग केंद्र के प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न योगासन करवाए। बुधवार 18अप्रैल से शुरू हुआ योग शिविर 2 मई 2018 तक चलेगा। शिविर में सुबह 5 से लेकर सवा 6 बजे तक योगासन करवाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. विपिन बंसल, आकाश, सुमित चौहान, पंडित चंद्र भान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...