पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनीट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार

हनीट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी पुलिस ने हनीट्रेप मामले में फरार चल रही एक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसका न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को सिटी पुलिस ने सिरसा के एक फिजियोथैरेपिस्ट को रामनिवास मोहल्ले में रहने वाली सुमन नाम की महिला ने प्यार के जाल में फंसाते हुए फतेहाबाद बुला लिया। इसी दौरान महिला व उसकी वीडियो दूसरे साथी ने बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे। मौके से उसके करीब 20 हजार रुपये भी ले लिए। वही एक लाख रुपये की डिमांड करने लगे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्लानिंग के साथ उसे 70 हजार रुपये देकर भेजा। इसके बाद जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा और महिला को रुपये दिए तो पुलिस ने छापामारी करते हुए सुमन व उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया। वही इस मामले में एक महिला फरार हो गई थी। अब पुलिस ने फरार हुई सिरसा निवासी ऊषा को पकड़ लिया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...