पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरी से 8वीं तक का 18 को और 9वीं से 12वीं का परिणाम 20 को होगा घोषित

दूसरी से 8वीं तक का 18 को और 9वीं से 12वीं का परिणाम 20 को होगा घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस से बचने के लिए जिले में रविवार को 3569 सीटों के लिए 3671 विद्यार्थियों ने शिक्षा का अधिकार नियमावली 134-ए की लिखित परीक्षा दी। जबकि 208 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी से 8वीं की परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल व 9वीं से 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंच गये। जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। काबू पाने के लिए बीईओ कुलदीप सिहाग ने पुलिस बुलाई। जिसके बाद पुलिस ने अभिभावकों से परीक्षा केंद्रों से दूर किया।

शिक्षा विभाग द्वारा फ्री शिक्षा के लिए प्रत्येक खंड में सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये। निजी स्कूलों द्वारा घोषित सीटों के हिसाब से आवेदन करने वाले विद्यार्थी काफी ज्यादा रहे। डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि 11वीं कक्षा को छोड़कर कक्षा दूसरी से 12वीं की 3569 सीटों पर 3671 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

टोहाना में कम मिले प्रश्न पत्र, बैठने के लिए नहीं मिले बच्चों को टाट

टोहाना|रविवार को शिक्षा विभाग द्वारा 134ए की लिखित परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। राजकीय प्राथमिक पाठशाला (नजदीक शहर थाना) के सुपरिटेंडेंट सुनील बांसल ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर कक्षा दूसरी के 20 प्रश्न पत्र कम निकले। इस पर उन्होंने बीईओ को अवगत करवाया। उनके आदेश पर प्रश्न पत्र की फोटोस्टेट करवाकर बच्चों की परीक्षा ली गई। जिससे बच्चों को प्रश्न पत्र के लिए इंतजार करना पड़ा। साथ ही काफी बच्चों को बैठने के लिए टाट भी नहीं मिले। अनेक बच्चे बिना आधार कार्ड लिए परीक्षा देने आए थे जिससे उन्हें भी आधार कार्ड मंगवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

टोहाना। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 134ए की परीक्षा देते बच्चे

फतेहाबाद में 35 ने नहीं दी परीक्षा

फतेहाबाद में 1067 बच्चों ने 1312 सीटों के लिए आवेदन किया था। लेकिन रविवार को परीक्षा देने के लिए 1032 विद्यार्थी ही पहुंचे। परीक्षा के लिए फतेहाबाद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जीपीएस-आईडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्र पर जो बच्चे बिना आधार कार्ड के पहुंचे। उन्हें अधिकारियों ने राहत देते हुए परीक्षा देने दिया जबकि उनके अभिभावकों को आधार कार्ड लाने को कहा।

दिव्यांग बच्चे को दवाई देने गई मां पर लगाया नकल कराने का आरोप

फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा के एक दिव्यांग बच्चे को बुखार होने पर उसकी मां दवा देने के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंच गई। वहां अभिभावकों की भीड़ ने गलत फहमी में महिला पर नकल के आरोप लगाये। लेकिन ड्यूटी अधिकारियों ने बच्चे की तबीयत के बारे में बताया तो हंगामा करने वाले अभिभावक शांत हुए।

जाखल में 169 सीटें पर 74 ने दी परीक्षा

जाखल| जाखल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र के सुपरवाइजर बलराज सिंह के नेतृत्व में 169 सीटों पर 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 82 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ था।

रतिया में 96 बच्चे नहीं आए परीक्षा देने

रतिया| रतिया खंड में निजी स्कूलों की फ्री कोटे में आई 360 सीटों के लिए 1363 बच्चों ने आवेदन किया। जिसमें से रविवार को 96 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 1267 बच्चों ने ही फ्री शिक्षा के लिए अपना दावा पेश किया।

भट्टूकलां में 99 भूना में 455 ने दी परीक्षा

टोहाना में 500 सीटों के लिए दी 774 ने परीक्षा

टोहाना सिटी| 134-ए के तहत दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की गई। पुरानी तहसील रोड स्थित पाठशाला व दमकौरा रोड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में टोहाना में 874 में से 774 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

शिक्षा विभाग के अनुसार भूना में 134-ए की लिखित परीक्षा में 455 बच्चे बैठे। वहीं भट्टूकलां में 103 में से 99 बच्चे ही परीक्षा के लिए पहुंचे।

55% अंक लेना जरूरी

टोहाना बीईओ बलवान गिल ने बताया कि परीक्षा में 55 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नियमित दाखिला होगा तथा जो स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करेगा उस पर विभाग सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।

खबरें और भी हैं...