पीलीमंदोरी में किया पुस्तकालय का शुभारंभ
भट्टूकलां | गांव पीलीमंदोरी में डाॅ. बीआर आंबेडकर संगठन द्वारा सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में फतेहाबाद के शहीद भगतसिंह पुस्तकालय के लाइब्रेरियन बीएस सेठी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। सेठी ने कहा कि हर शिक्षित व्यक्ति को पुस्तकों से लगाव रखना चाहिए। हम जितना पुस्तको का अध्ययन करेंगे उतना ही हमारा ज्ञान बढ़ेगा। पुस्तकालय में आकर हर विषय की किताबों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। कॉमरेड विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज समाज को साहित्य की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के साम्प्रदायिक हालात आज देश की जनता को तोड़ रहा है। ऐसे में पुस्तकालय लोगों को जोड़ने का काम करता है। इस मौके पर सतपाल, विजय सिंह जाखड़, साहित्यकार एसएस पंवार, प्रधान सोनू लिखाला, विष्णुदत्त, मोती लाल, सुनील मौजूद थे।