एईटीओ विजेंद्र सिंह को मातृशोक
फतेहाबाद | फतेहाबाद के सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी विजेंद्र सिंह की 95 वर्षीय माता मीरा देवी का 14 अप्रैल को निधन हो गया। स्व. मीरा देवी का हिसार के गांव बगला में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है और परमात्मा से अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। एईटीओ विजेंद्र सिंह हिसार के सेक्टर 16 के रहने वाले है।