पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक सप्ताह बाद ही नेशनल हाईवे से पैच उखड़े, लोग परेशान

एक सप्ताह बाद ही नेशनल हाईवे से पैच उखड़े, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | बीएंडआर विभाग द्वारा पिछले सप्ताह नेशनल हाईवे पर लगाए गए पैच वर्क एक सप्ताह में ही उखड़ गए हैं। इससे रोड पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएंडआर विभाग द्वारा नेशनल हाईवे पर तहसील से लेकर गांव बाहमणवाल पंजाब सीमा तक 4 इंची विचुअल कंकरीट की परत बिछाई जा रही है। इस पर सवा 2 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। परत बिछाने को लेकर पिछले सप्ताह ही बीएंडआर विभाग द्वारा नेशनल हाईवे पर रतिया शहर, फतेहाबाद रोड व बुढलाडा रोड पर पैच वर्क के तहत गड्ढों को भरा गया था। एक सप्ताह में ही गड्ढों में डाला गया मेटिरियल उखड़ गया है। इससे रोड पर फिर से बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बीएंडआर विभाग के जेई संदीप सचदेवा ने कहा कि गड्ढों को दोबारा से भरकर ठीक करवा दिया जाएगा। रोड पर कंकरीट की परत बिछाई जानी है। उसके बाद समस्या नहीं रहेगी।

खबरें और भी हैं...