पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुसूचित जातियों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही भाजपा : सेलवाल

अनुसूचित जातियों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही भाजपा : सेलवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनुसूचित जातियों के सभी सामाजिक संगठनों व संस्थाओं ने मिलकर भारत रतन बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती समारोह को नई सब्जी मंडी में एकता के सूत्र में बंधकर मनाया। इन संस्थाओं ने जिला मुख्यालय पर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में आयोजित सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार किया। संघर्ष समिति ने कहा कि देश में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा सरकार ने एससी एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चले मामले में जानबूझ कर पैरवी में भारी लापरवाही बरती जिस कारण एक्ट में बदलाव हुआ और सुरक्षा कवच रूपी यह कानून प्रभावहीन हो गया है। इसके विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रायोजित तरीके से हिंसा हुई और शांतिप्रिय प्रदर्शन कर रहे 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

हजारों दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। इससे क्षुब्ध होकर ही संघर्ष समिति ने सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर इंजीनियर शंकर लाल ओड, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओड कौंसिल ऑफ इंडिया, सीडीएलयू के प्रोफेसर डाॅ. उमेद सिंह व डाॅ. सज्जन सेलवाल ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम रती ने की जबकि मंच संचालन शम्मी रती व सुरजीत मेडल ने किया। इस मौके ऑल इंडिया लॉयर्ज यूनियन के प्रधान देवीलाल एडवोकेट, ओपी वोहरा, पूर्व प्रिंसीपल विद्या रत्ती, मा. उग्रसेन, प्रो. आरसी लिंबा, कृष्ण पंवार, पार्षद डाॅ. रणजीत, पार्षद प्रतिनिधि रमेश, पार्षद गुरचरण, सुभाष इंदौरा, सूरजभान चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...