पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल टीचर और कॉलेज छात्रा का पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स

निजी स्कूल टीचर और कॉलेज छात्रा का पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में शिवनगर व बीघड़ रोड पर बाइक सवार स्नेचर दो महिलाओं से पर्स छीनकर ले गए। स्नेचिंग का शिकार हुई महिलाओं में एक प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका है। एक कॉलेज छात्रा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मातूराम कॉलोनी निवासी पूनम कॉलेज से घर जा रही थी। वह पैदल थी। वह शिव नगर की गली से गुजर रही थी तो पीछे से बाइक सवार होकर दो युवक आए और उसके पर्स पर झपटा मारा और पर्स लेकर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन उक्त युवक तक मौके से फरार हो चुके थे। पर्स में मोबाइल व जरूरी कागजात ही बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वही जांच में अभी तक पुलिस को गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे से उक्त बाइक सवारों की फुटेज भी मिली है।

स्कूल से लौट रही थी टीचर

इसके अलावा दूसरी घटना बीघड़ रोड पर हुई। जिसमें बाइक सवारों ने स्कूल से लौट रही युवती से भी पर्स छीन लिया। बीघड़ रोड निवासी जानवी एक निजी स्कूल में टीचर लगी हुई है। जब दोपहर को अपने घर की तरफ जा रही थी तो लाजपत नगर गली नंबर 4 में बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, 700 रुपये व अन्य सामान था।

तलाश कर रहे हैं: एसएचओ

एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया है कि शिकायत आई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द ही हिरासत में होंगे।

खबरें और भी हैं...