पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खसरा रुबेला को लेकर विभाग ने अभियान

खसरा-रुबेला को लेकर विभाग ने अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रतिया/ फतेहाबाद

खसरा व रुबेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को डीएवी स्कूल में सेमीनार को आयोजन किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश श्योकंद, डाॅ. जसविंद्र सिंह, अनिल कुमार शामिल थे। इस मौके पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य वीके धवन, डाॅ. जसविंद्र सिंह व अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।

संन्यास आश्रम रोड स्थित शांति निकेतन हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा खसरा एवं रुबेला रोग के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के मेन बाजार, तहसील चौक, धर्मशाला रोड आदि क्षेत्र में रैली निकाली। रैली की अगुवाई मुख्याध्यापक राम कुमार शर्मा व प्रबंधक सुभाष शर्मा ने की। इस मौके पर हरपाल सिंह, एएनएम संतरा देवी, संतोष, आशा वर्कर निशा, पूनम, रचना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...