संत नामदेव सभा ने की समाज के लिए धर्मशाला बनवाने की मांग
फतेहाबाद | संत नामदेव सभा (छिंपा समाज) के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त बीडीपीओ की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सभा मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में कहा गया है कि समाज की फतेहाबाद में कोई भी धर्मशाला नहीं है, जिससे समाज के लोगों को काफी दुविधा का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर उपप्रधान राम अवतार कश्यप, संरक्षक होशियार सिंह जेवड़ा, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल झाकल, मदन लाल थेपड़ा, मास्टर जगन सिंह जेवड़ा, बुधराम फौजी, भूप सिंह रोहिल्ला, मास्टर सर्वजीत सागू, रमेश कुमार थेपडा, महेंद्र कुमार थेपड़ा, सुरेंद्र रोहिला, शर्माचंद लाली, दलबीर, दीपक, मणि, कृष्ण सागू, पवन व निर्मल सिंह अमानी मौजूद थे।