पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल टाउन में गोली चलाने के मामले में 3 पकड़े

मॉडल टाउन में गोली चलाने के मामले में 3 पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन में कबीर बस्ती के युवक सोनू पर गोली चलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गांव जांडली कलां के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पूछताछ में रंजिश का कारण चाचा की मौत में सोनू का शामिल होना बताया तो दूसरे ने कहा कि मुझसे रेहड़ी पर हफ्ता वसूली करने आया था। वहीं फरार चल रहे बलराज उर्फ गोली इस मामले में उक्त युवकों को सोनू ने मौत के घाट उतारने के लिए तैयार किया था। अभी इस मामले में शामिल अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और अन्य फरार चल रहे आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं हत्या प्रयास में प्रयोग किए गए अवैध पिस्तौल, बाइक व अन्य सामान को बरामद करेगी।

पुलिस ने आरोपी रोहित से जब पूछताछ की तो उसने बताया है कि 24 अप्रैल 2014 को उसके चाचा का मर्डर किया था। इस मामले में कबीर बस्ती का सोनू भी शामिल था, लेकिन कोर्ट ने उसे इस मामले में बेकसूर मानते हुए बरी कर दिया था। इस मामले को लेकर उनकी रंजिश बढ़ गई। दो गुट होने के चलते हर दिन झगड़े होने लगे। वहीं पिंकी मर्डर और आपसी झगड़े के कारण पंकज उर्फ गंजा भी रंजिश रखने लगा था। इन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए तीसरे आरोपी बीरबल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बस स्टैंड पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। एक दिन कबीर बस्ती का सोनू उससे हफ्ता लेने के लिए आ गया और सभी रेहड़ी वालों ने हफ्ता दे दिया, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये न देने पर सोनू के गुर्गों ने उस पर हमला कर दिया था। इस कारण वह उससे रंजिश रखने लगा।

14 अप्रैल को सोनू पर गोली चलाने के बाद आरोपी भूना पहुंचे। जेल में बंद बच्ची पर दुकानदार पर गोली चलाने सहित फिरौती के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बच्ची के गुर्गों की शय ली और एक दिन वहां रुक गए। इसके बाद वह भूना से तोशाम पहुंच गए। तोशाम से सोमवार को वह भूना वापस लौट आए। इसके बाद पकड़े गए आरोपी रोहित रत्ती, बीरबल, पंकज उर्फ गंजा सोमवार देर शाम किसी वाहन के आने का इंतजार कर किसी और ठिकाने पर जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को उनके बारे में सूचना मिली तो सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। वहीं इस मामले में अभी बलराफ उर्फ गोली, आकाश, विक्रम उर्फ जन्नत शामिल है। इस मामले में सातवां आरोपी मुंशी बताया गया है। जोकि पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

पुलिस द्वारा काबू किए गए सोनू धानक पर फायरिंग करने के आरोपी।

बलराफ उर्फ गोली ने बनाया था प्लान

मातुराम कॉलोनी निवासी बलराफ उर्फ गोली की भी पिंकी मर्डर मामले को लेकर सोनू के साथ रंजिश चल रही है। वहीं कई बार सोनू के सदस्यों के साथ झगड़ा हो चुका है। फरार चल रहे गोली पर लड़ाई-झगड़े सहित कई अन्य मामले दर्ज है। वहीं पकड़े गए रोहित रत्ती पर भी। सोनू व उसके सदस्य सबसे ज्यादा गोली का अपना शिकार बनाना चाहते थे। वहीं गोली का यह डर था कहीं अगर सोनू का ठिकाने नहीं लगाया तो वह उसका शिकार कर लेंगे। इसके बाद उसने मुंशी, रोहित, पंकज उर्फ गंजा व बीरबल को वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया।

अन्य आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्त में: तोमर

फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद हत्या प्रयास में प्रयोग सामान भी बरामद किया जाएगा।\\\'\\\' रविंद्र तोमर, डीएसपी।

खबरें और भी हैं...