पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई दिशा में हड़ताल के बाद सक्षम युवाओं पर दबाव, तुरंत कंप्यूटर सीखने के आदेश

ई-दिशा में हड़ताल के बाद सक्षम युवाओं पर दबाव, तुरंत कंप्यूटर सीखने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के हड़ताल पर चलते हुए खाली पड़ा ई दिशा केंद्र और वापस लौटते काम करवाने आए लोग।

रोजाना आती थी 150 फाइलें और डेढ़ लाख कैश

ई-दिशा में विभिन्न सेवाओं के लिए 150 से 200 फाइलों आती थी। इनमें अधिकांश डीएल व आरसी से जुड़ी होती थी। आईटी सोसायटी की सेवाओं व फीस के लिए प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख रुपये तक का कैश ई-दिशा में आता था। लेकिन पिछले दो दिनों से एक रुपया भी नहीं आया है।

इन सेवाओं पर असर

हड़ताल के चलते ई दिशा केंद्र में रजिस्ट्रियों, फर्द, लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र का काम भी ठप रहा। मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन ई-दिशा परिसर में सन्नाटा छाया रहा जबकि दूसरे सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम रही।

कंप्यूटर जानने वालों की जानकारी जुटा रहे : एसडीएम

एसडीएम सतबीर जांगू ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को लेकर डीसी साहब से चर्चा हुई है। उनके निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कंप्यूटर जानने वाले समक्ष युवाओं की जानकारी विभागों से मांगी है। साथ ही आरसी व एमआरसी को भी कंप्यूटर सीखने की हिदायत दी है। यदि वे कंप्यूटर नहीं चला सकते तो उनका ट्रांसफर किया जाएगा।

सर्वर भी क्रैश

जहां एक अोर कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल है, वहीं दो दिन से ई-दिशा केंद्रों की सेवाओं के लिए जारी ऑनलाइन सर्वर भी डाउन पड़ा है। इसके चलते जो भी लोग आवेदन कर रहे हैं, उनका काम मेनुअल किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सर्वर डाउन करने में भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की साजिश है ताकि परेशानी बढ़े।

खबरें और भी हैं...