पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस में एनआरआई महिला की ज्वैलरी चोरी मामले में जीरो एफआईआर हिसार भेजी

बस में एनआरआई महिला की ज्वैलरी चोरी मामले में जीरो एफआईआर हिसार भेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने एनआरआई महिला के बस से लाखों रुपये के गहने चोरी मामले में जीरो एफआईआर कर मामले को हिसार भेज दिया है। अब इस मामले में आगामी कार्रवाई हिसार पुलिस करेगी। बता दें कि 14 अप्रैल को शिव चौक निवासी सरोज फरवरी माह में कनाड़ा के टाेरेंटो से अपनी बेटी की शादी करने के लिए फतेहाबाद आ गई थी।

शादी की तैयारियों के चलते वह 14 अप्रैल को अपनी सहेली से मिलने के लिए गुड़गांव जा रही थी। वह फतेहाबाद से एक बस में चढ़ गई है। आरोप था कि रास्ते में उसके सामान की अटैची से एक अज्ञात ने करीब 9 लाख रुपये के गहने चुरा लिया। इस मामले में बस के ड्राइवर पर भी शामिल होने बारे आरोप लग थे। इस मामले को लेकर पीड़ित एनआरआई महिला ने एसपी दीपक सहारण को शिकायत दी थी, लेकिन वारदात का इलाका हिसार होने के चलते पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर करते हुए मामले को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...