सीएमओ की अध्यक्षता में एडवाईजरी कमेटी की बैठक आयोजित
फतेहाबाद | हुडा सेक्टर 3 स्थित सीएमओ कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत एडवाईजरी कमेटी की बैठक सीएमओ डॉ. मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने पिछली बैठक की कार्रवाई की समीक्षा भी की। लिंगानुपात में बेहतर सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। सीएमओ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए और कानून भी बनाए है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना व करवाना सामाजिक बुराई के साथ-साथ अपराध भी है, जिसके तहत दोषी व्यक्तियों को सजा व जुर्माने तथा दोनों का प्रावधान है। कन्या भ्रूण हत्या करने तथा करवाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।