शिक्षण संस्थानों के बाहर पीसीआर तैनाती की मांग
फतेहाबाद | परीक्षाओं के दौरान कॉलेजों के बाहर पीसीआर की व्यवस्था करवाए जाने की मांग को लेकर इनसो का डीएसपी गुरदयाल सिंह को मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद इनसो जिलाध्यक्ष जतिन बिश्नोई ने बताया कि कहा कि कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही है। परीक्षाओं में कई बार शरारती तत्वों की अश्लील हरकतें सामने आती हैं। पिछले कुछ दिनों में देश में बच्चियों के साथ घटी अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आज लड़कियां अपने आप को महफूज महसूस नहीं कर पा रही है। इसलिए इनसो ने यह मांग उठाई कि कॉलेजों में उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर इनसो रतिया हल्काध्यक्ष रवि सिंह लांबा, राममूर्ति हुड्डा, जनित खिचड़ मौजूद थे।