घग्गर नदी की सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद | शहीद भगत सिंह नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल डीसी फतेहाबाद से मिला व घग्गर नदी को प्रदूषण मुक्त करने व गंदे पानी की निकासी को लेकर मांग पत्र सौंपा उपायुक्त ज्ञापन सौंपा। डीसी ने इस बारे में एसडीएम रतिया को मीटिंग बुलाकर समाधान के उपाय तलाशने को कहा है।
सभा सदस्यों ने कहा कहा घग्गर नदी के प्रदूषण के कारण लोगों में बीमारी का भय बना हुआ है और हेपेटाइटिस सी जैसे अनेक रोग अपने पांव पसार रही है घग्गर नदी के किनारे बसे गांव व शहर के निवासी बदबू के कारण रात को चैन की नींद नहीं सो सकते। नदी के प्रदूषण के कारण धरती का भूमिगत जल भी खराब हो रहा है। कैमिकल युक्त फैक्ट्रियों का गंदा पानी लगातार नदी में बह रहा है, इसे रोकने के लिए सरकार व प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के राज्य प्रधान मनदीप सिंह नथवान, जिला प्रधान सुनील झलनिया, जिला कमेटी सदस्य रामदेव निर्भय रतिया, अवतार भिरड़ाना आदि मौजूद रहे।
डीसी को ज्ञापन देने आए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के पदाधिकारी।