ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया गया बिजली कनेक्शन
फतेहाबाद | एडीसी डॉ. जेके आभीर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में भूमि संसाधन विभाग के उप सचिव महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सबरवाल सहित भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम के साथ तथा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव मोहम्मपुर रोही का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्र सरकार की सात महत्वपूर्ण योजना क्रमश: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष आदि कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से रूबरू होकर जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय टीम के नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह, एडीसी डॉ. जेके आभीर व सतपाल सिंह ने मोहम्मपुर रोही सहित चिन्हित 28 गांवों के हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभांवित सुनिश्चित करने बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।