सिरसा रोड पर एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर दे मारी। इस टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जब अस्पताल में दोनों घायलों को लेकर आए तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शक्ति नगर निवासी विनोद अपनी प|ी के साथ रविवार रात 9 बजे सिरसा रोड पर एक होटल में खाना खाने गए थे। जब दोनों खाना खाकर वापस लौट रहे थे तो पीछे से एक तेजगति में आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर दे मारी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना एंबुलेंस कर्मियों को दी गई। जिसमें दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से पहले मृतक के फोन पर उसकी मां की काल आई थी।
क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ बाइक।
पकड़ी गई कार।
पकड़ी गई कार।
पेड़ से टकराने के बाद दोनों अलग-अलग दिशा में गिरे
पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार ने जैसे ही टक्कर बाइक में मारी तो बाइक सवार दंपती सड़क किनारे खड़े 10 फुट ऊंचे पेड़ की टहनी से जा टकराए। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशा में जाकर गिर गए। लोगों ने दोनों को संभाला। वहीं कार सवार टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गया।
कार सवार सिरसा रोड पर बनी कॉटन फैक्टरी के मालिक का बेटा
बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मी सीता राम गश्त में निकला तो हादसे की सूचना मिली। वह सिरसा रोड की तरफ रवाना हुआ सामने से क्षतिग्रस्त गाड़ी आती दिखी। जो रास्ते में ही अचानक रुक गई। पुलिस कर्मचारी ने मौके पर उसे पकड़ लिया। कार सवार सिरसा रोड पर बनी कॉटन फैक्टरी के मालिक का बेटा है। हादसे की सूचना सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।
पुलिस कर्मचारी कर रहा था गश्त, क्षतिग्रस्त गाड़ी देखी तो हुआ शक तो पकड़ा