एमसी कॉलोनी में सीआईडी में कार्यरत कांस्टेबल को रिवॉल्वर साफ करते हुए पेट में गोली लग गई। मामले की सूचना परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसे पहले फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हिसार के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रदीप भादू ने एमसी कॉलोनी में उसके एक जानकार ने किराए पर मकान ले रखा है। जहां उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर एक टू रम सेट ले रखा है । प्रदीप खुद पुलिस लाइन में रहता है। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह वह एमसी कॉलोनी में अपने घर में गया। घर की चाबी उसने अपने जानकार से ली। उसके पास ही खुद की रिवॉल्वर थी। बताया जा रहा है कि जब वह रिवॉल्वर साफ घर में कर रहा था तो इस दौरान उसके पेट में लग गई।
पुलिस के अनुसार घायल प्रदीप ने गोली लगने के बाद अपने परिजनों को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसी दौरान मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
घायल होते ही फोन पर दी भाई को सूचना
कांस्टेबल प्रदीप।
बाथरूम में पड़ा हुआ मिला कांस्टेबल प्रदीप
बाथरूम में पड़ा हुआ मिला कांस्टेबल प्रदीप
कांस्टेबल प्रदीप बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने बाथरूम में पड़ी हुई रिवॉल्वर कब्जे में ली। पुलिस प्रदीप के होश में आने का इंतजार कर रही है। 3 महीने पहले एक घर में घुसकर कुछ युवकों ने युवक पर हमला बोल दिया था। आरोप था कि हमले में कांस्टेबल प्रदीप था। जबकि पुलिस की जांच में यह साबित नहीं हुआ था। इस मामले में प्रदीप का ट्रांसफर पहले पंचकूला किया गया। फिर वहां से उसे सिरसा भेज दिया।