श्रीबालाजी सेवा समिति की ओर से शनिवार रात अरोड़वंश धर्मशाला में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के तपामंडी से आए कथा वाचक अवध किशोर ने सुंदर कांड का हिंदी में विस्तार से वर्णन किया।
समिति के प्रधान पंडित चरणजीत शर्मा भंडारे वाले बाबा ने अध्यक्षता की। कथा वाचक अवध किशोर सुंदरकांड का हिंदी में व्याख्या करते हुए भगवान राम, हनुमान व अन्य देवी देवताओं के बारे में जानकारी दी। इस दाैरान बोलो-बोलो जयकारा महाबलशाली, देखो वीर हनुमाना, अति बलवाना आदि भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान के जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान बहुत बलशाली थे, लेकिन उन्होंने अपने बल का कभी दुरुपयोग नहीं किया। न ही उन्होंने अपने से बड़े देवी देवताओं के सामने उसका प्रदर्शन किया। यही उनकी खासियत थी। उन्होंने अपने इस बल का प्रयोग केवल भगवान राम व सीता की रक्षा करने व सीता को लंका से लाने के लिए किया। कथा वाचक ने कहा कि इसी तरह से आम आदमी को भी अपने बल या धन का प्रयोग अच्छे काम व सदुपयोग के लिए ही करना चाहिए।
अवध किशोर।
श्रीबालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित सुंदर कांड पाठ सुनते श्रद्धालु।