पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। युवाओं को खेल का सामान बांटते वीरेंद्र सिवाच।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने गांव नहला, ढींगसरा, भोड़ा होशनाक व भूना में खिलाड़ियों को खेलों का सामान वितरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता के लिए कठोर परिश्रम दृढ़ निश्चय संपूर्ण अनुशासन जैसे टिप्स दिए।

खिलाड़ियों को सचेत किया की वे नशे से दूर रहें। सुस्ती और नशा खिलाड़ियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जो उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं। उन्होंने कहा की खेलों से ना केवल शरीर स्वस्थ रहता हैं बल्कि मनुष्य मानसिक तौर पर भी मजबूत होता हैं। सफलता हासिल करने के पश्चात् खिलाड़ी आर्थिक रूप से भी मजबूत होता हैं। उन्होंने बताया की हरियाणा के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने में अहम योगदान रहा हैं। जिसका उदाहरण हाल ही में सम्पन हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देखने को मिला हैं। जहां हरियाणा ने देश के कुल 68 पदकों में से 22 पदक हासिल किए। जो कुल पदकों का एक तिहाई भाग रहा। हरियाणा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने कहा की एक दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का परचम लहराएगा।

खबरें और भी हैं...