पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव में डीएनटी समाज निभाएगा अहम भूमिका प्रदेश स्तर पर बनेगी चुनाव कमेटी : राम सिंह

चुनाव में डीएनटी समाज निभाएगा अहम भूमिका प्रदेश स्तर पर बनेगी चुनाव कमेटी : राम सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन राम सिंह ने कहा कि देश की आजादी को 70 साल बीत जाने के बाद भी घुमंतू जनजातियों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। बावजूद इसके आने वाले चुनावों में ये जातियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर चुनाव समिति बनेगी। जिसमें समाज के हर वर्ग से लाेगों को शामिल किया जाएगा। वे रविवार को फतेहाबाद में प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता डीएनटी सुधार सेवा समिति के संरक्षक दलीप सिंह बेधड़क ने की।

उन्होंने सरकार ने विमुक्त घुमंतू जातियों को एससी वर्ग में शामिल करने, डीएनटी विकास बोर्ड को जनजाति आयोग बनाकर संवैधानिक दर्जा देने, डीएनटी के लोगों को दूसरे आयोगों व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने, सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए बीपीएल की शर्त हटाने, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती व कस्टोडियन भूमि पर जहां भी घुमंतू जनजातियों के लोग बैठे है उन्हें मालिकाना हक देने की मांग की। इस मौके पर संरक्षक दलीप सिंह बेधड़क ने सिरसा लाेकसभा व 7 विधानसभा कालांवाली, रतिया, गुहला, उकलाना, बवानीखेड़ा, नीलोखेड़ी व मुलाना क्षेत्र से डीएनटी समाज के लोगों को टिकट देने की मांग की। उन्होंने बताया कि समाज की मांगों को लेकर प्रदेश में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जायेंगे। 17 जून को सिरसा में विमुक्त घुमंतू जनजाति सुधार सेवा समिति की बैठक होगी। बैठक का मंच संचालन प्रो. पवन सागर ने किया। इस अवसर ओड सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल, बावरी समाज के प्रधान राजेंद्र सिंह, बाजीगर समाज के प्रधान डाॅ.रामस्वरुप सोतरिया, जगदीश नायक, प्रेम बडवाल, विनोद सिंगीकाट, इंद्र सिंह, हरमेंद्र सिंह जयमल व धनपत बंजारा आदि मौजूद थे।

विमुक्त घुमंतू जन जाति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...