फतेहाबाद | संकट मोचन हनुमान मंदिर गांव अयाल्की में 22 से 29 मई तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रीराम यज्ञ का योजन किया जाएगा। 22 मई को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा समय दोपहर 12 से 5 बजे तक रोजाना होगा। जिसमें श्रीश्री 108 पूर्णदास महात्यागी सीताराम महाराज (हनुमानगढ़ वाले), कथा व्यास गोपाल दास शास्त्री (गोवर्धन वृंदावन धाम वाले), यज्ञाचार्य पं. मनोज शास्त्री कथा प्रवाह करेंगे। यह जानकारी पुजारी पंडित टीका राम ने दी।