पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 को गिरफ्तारी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें इनेलो बीएसपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला

22 को गिरफ्तारी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें इनेलो-बीएसपी कार्यकर्ता : अजय चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो के प्रधान सचिव अजय चौटाला ने फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वो 22 मई को फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लें ताकि इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं के जोश की गूंज चंडीगढ़ में बैठी बहरी बीजेपी सरकार को भी सुनाई दें। अजय चौटाला शनिवार देर रात दिल्ली से सिरसा जाते समय फतेहाबाद में जाट धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल, युद्धवीर आर्य, राजेश गोदारा, बीएसपी हलका प्रधान कुलदीप बड़गुजर, बीएसपी प्रभारी अमर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, मोलू राम रूल्हानियां, सुरेंद्र लेगा, युवा अध्यक्ष विकास मेहता, राकेश सिहाग आदि मौजूद रहे।

जाट धर्मशाला में अजय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर वास्तविक मेहनत इनेलो कार्यकर्ता कर रहे हैं और 22 मई को फतेहाबाद के गिरफ्तारी आंदोलन में भी इसकी चमक दिखनी चाहिए। बसपा-इनेलो कार्यकर्ताओं को योद्धा की संज्ञा देते हुए अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा चुनावों के बाद मायावती लाल किले पर भाषण देंगी और प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा। इस मौके पर वरिष्ठ इनेलो नेता भरत सिंह परिहार, हरबंस खन्ना, जतिन खिलेरी, पवन चुघ, बीकर सिंह हड़ोली, सुमनलता सिवाच, विद्या रत्ती आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद। जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय सिंह चौटाला।

भाजपा ने जनता के हितों से खिलवाड़ किया : निशान

कुलां। जिस उम्मीद से प्रदेश में जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता सौंपा थी। किसी भी वादे पर खरा न उतर कर जनता के सपनों को भाजपा सरकार ने तहस-नहस कर दिया है। यह बात इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने धारसूल में सभा को संबोधित करते हुए कही। वे यहां पर एसवाईएल के पानी मुद्दे को लेकर 22 मई को फतेहाबाद मे जेल भरो आंदोलन की तैयारी के तहत प्रचार अभियान के दौरान आये हुए थे। इस मौके पर हलका अध्यक्ष हरी सिंह डांगरा, बसपा जिला अध्यक्ष पीएस फानर, जसदयाल, राममेहर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...