पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग

पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

नई पेंशन नीति को रद्द कर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने और नगरपालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फतेहाबाद जिले के कर्मचारियों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। सभी विभागों के कर्मचारी आज पटवार भवन में इकट्ठे हुए और सरकार की जनता व कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने की व संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में एसटीएफआई व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव सीएन भारती, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष आरसी जग्गा, ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ व नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़ ने भाग लिया।

पटवार भवन से लाल बत्ती चौक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को सांसद चरणजीत रोड़ी के नाम ज्ञापन सौंपा।

एनपीएस कर्मचारियों प्रदर्शन 27 को हिसार में करेंगे प्रदर्शन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति ब्लाक फतेहाबाद कार्यकारिणी की बैठक मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क में देवेंद्र शर्मा व नरेश जांगड़ा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में फतेहाबाद ब्लॉक के सभी विभागों के एनपीएस पीडि़त कर्मचारियों ने भाग लिया और रोष जताते हुए सरकार से नई पेंशन नीति को रद्द करने की मांग की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी से सुखदेव श्योकंद, हिसार जोन प्रभारी राजबीर ढिल्लो, नरवाना इकाई प्रधान मोहन लाल, फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी के सदस्य विजय कुमार भूना, देवेंद्र शर्मा, रमेश जांडली, महेंद्र शर्मा, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...