कोरियोग्राफी से दिया देश भक्ति का संदेश
हरियाणा पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरियापुर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया I इसमें विद्यार्थियों ने भंगड़ा, नाटक, कोरियोग्राफी,गीत, ग्रुप डांस आदि प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से माता पिता की महिमा का व्याख्यान किया। इस दौरान माताओं के मनोरंजक खेल भी करवाए गए। बेलून गेम में सुनीता व मनजीत कौर, म्यूजिकल चेयर गेम में सीमा, दुपट्टा में मदर बिमला प्रथम रही। फादर्स गेम में संदीप कुमार व गुरमुख सिंह प्रथम रहे I इस अवसर पर स्कूल के एमडी सज्जन कसवां ने कहा कि माँ संसार की जननी है, इसकी सेवा और सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिये। स्कूल की प्रिंसिपल किरण जांगड़ा ने स्कूल की गतिविधियों बारे बताया।
फतेहाबाद। दरियापुर के हरियाणा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करते बच्चे।