पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीटू ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना

सीटू ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार हठधर्मिता, जिद छोड़कर चुनावी वायदे पूरे करे और नगरपालिका कर्मचारियों की मांगे माने, अन्यथा सीटू कर्मचारियों के आंदोलन में कूद पड़ेगी। यह बात सीटू जिला उपप्रधान रमेश जांडली ने मजदूरों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। सीटू ने राज्य कमेटी के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय पर नगरपालिका कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया जिसकी अध्यक्षता रमेश जांडली ने की व संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने किया। इसके बाद सीटू का प्रतिनिधिमंडल एडीसी से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शहर में प्रदर्शन कर सैकंडों सीटू कार्यकर्ताओं ने नगरपरिषद में चल रहे धरने पर पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रकट की। इस मौके पर सीटू नेता राजकुमार निराणियां, जंगीर सिंह, मुकेश कुमार, मदन सिंह, बलबीर बीघड़, राजेंद्र दरियापुर, जसबीर कौर, सुनील कुमार, ओमप्रकाश गोरखपुर मौजूद रहे।

फतेहाबाद। नगर परिषद् कर्मचारियों के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर सीटू द्वारा आयोजित धरने में नारेबाजी करते हुए मजदूर व कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...