पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा : एसडीएम जांगू

मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा : एसडीएम जांगू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरोड़वंश धर्मशाला में मंगलवार को गीता मुनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपमंडलाधीश सतबीर जांगू ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक सरदाना, प्रोजेक्ट चेयरमैन कुशल चराईपोत्रा, संयोजक संत कुमार टुटेजा, सचिव नरेश कुमार झाझड़ा, सहायक सचिव रामजी लाल, डॉ. अंशुल सहगल, डॉ. अजय चुग, पार्षद सोनू कुक्कड़, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद ग्रोवर, बलदेव भाटिया, सुभाष खुराना, बब्बू मेहता, सुशील आहुजा, परीक्षित तनेजा, रमेश तनेजा, उज्जवल रंग, आशु ग्रोवर, अंशुल मदान, राहुल सरदान, अरचित आहुजा, आकाश नारंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर में करीब 100 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता समिति के संयोजक संत कुमार टुटेजा ने कहा कि गीता मुनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिवस पर हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, झारखंड, पंजाब आदि राज्यों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...