पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानकारी के साथ ही लोगों को आयुर्वेद की दवाएं भी उपलब्ध करवाएंगे : वर्मा

जानकारी के साथ ही लोगों को आयुर्वेद की दवाएं भी उपलब्ध करवाएंगे : वर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंगू, स्वाइन फ्लू, व चिकनगुनिया से बचाव के लिए जिले के लोगों को अर्थव वेल्फेयर सोसायटी के सदस्य जानकारी उपलब्ध करवाऐंगे तथा लोगों को आयुर्वेद की दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ये बात सोसायटी के निदेशक पंकज वर्मा ने कही। वो जिला के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में संबोधित कर रहे थे। आयोजित कार्यक्रम में विधायक बलवान दौलतपुरिया व नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता ब्रह्मानंद शर्मा ने की। इस अवसर पर दीपक भिरडाना, बिजेंद्र सैनी प्रधान सब्जी मंडी यूनियन, कृ़ष्णलाल शर्मा व अनाजमंडी के मोहनलाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल ने कहा कि सोसायटी को दवाएं वितरित करने के लिए नामित किया गया है तथा सोसायटी के कार्यकर्ता इस बारे में जिले में घर घर जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। इससे केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई योजना के तहत लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। सोसायटी के निदेशक पंकज वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू, स्वाइन फ्लू, व चिकनगुनिया का आयुर्वेद में उपचार संभव है जबकि जानकारी के अभाव में लोग इसके शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए सोसायटी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इसके प्रति जानकारी देंगे ताकि लोगों को इन बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को इन बीमारियों के लक्षण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला कार्डिनेटर बलबीर ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...