22 खिलाड़ी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
फतेहाबाद | जिला स्तरीय इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में गांधी विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों के पहला स्थान हासिल करने पर स्कूल प्राचार्य सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टाफ को बधाई दी। पदक विजेता विद्यार्थियों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। अव्वल प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 16 रजत व 23 कांस्य पदक जीते। इसी कारण स्कूल के बच्चों को ऑल ओवर प्रथम विजेता घोषित किया गया।